Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर:- सपा विधायक इरफान सोलंकी पर फैक्ट्री कब्जा करने का आरोप।

कानपुर से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं जाजमऊ में सपा विधायक इरफान सोलंकी पर फैक्ट्री कब्जा करने का आरोप लगाकर फैक्ट्री मालिक ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की फैक्ट्री मालिक का आरोप है कि विधायक और उसके भाई ने भू माफियाओं और अपराधियों के साथ मिलकर उसकी फैक्ट्री में कब्जा कर लिया और वह दर-दर ठोकर खा रहा है जानकारी देते हुए बता दे आपको जाजमऊ थाना क्षेत्र में स्थित टेनरी में लूटपाट किए जाने और कब्जा करने का आरोप लगाते हुए संचालक ने आज पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया और न्याय की गुहार लगाएं।टेनरी संचालक कमाल अख्तर ने बताया कि जाजमऊ में उनकी कमाल टेनरी एंड इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है इस पर हिस्ट्रीशीटर अबरार माफिया मुख्तारूल अमीन तथा विधायक इरफान सोलंकी की शह पर कब्जा कर लिया गया और करोड़ों रुपए की कीमत की मशीनें लूट ली गयी।इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। आज उन्होंने पुलिस आयुक्त को इस घटना की जानकारी देने के साथी न्याय की गुहार लगाई है। टेंडर संचालक कमाल अख्तर ने कहा कि उन्हें हमेशा जान का खतरा बना रहता है। और अगर उनके साथ कुछ भी होगा तो उसके जिम्मेदार यही तीनों लोग होंगे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!