Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण), उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान

यू.बी. सिंह की विशेष रिपोर्ट

21 फरवरी 2026 को गोविंद नगर, कानपुर स्थित विद्यार्थी मार्केट में हरिशंकर विद्यार्थी मार्केट व्यापार मंडल द्वारा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अचल गुप्ता, महामंत्री पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, न्यू बारादेवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय भान सिंह का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम आयोजक हरिशंकर विद्यार्थी मार्केट व्यापार मंडल की तरफ से रोमी सिंह, अध्यक्ष सचिन दुआ, महामंत्री विपुल साहा, कोषाध्यक्ष अमित बाजपेई एवं अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने उपस्थित होकर सभी का स्वागत एवं सम्मान किया।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!