Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव :- सुसज्जित हाथी, घोड़ो भगवा ध्वजों, सैकड़ो भव्य झांकियों के साथ निकली ऐतिहासिक तुलसी पूजन यात्रा।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

हजारों लोगों में तुलसी के पौधों का निःशुल्क वितरण,विमल द्विवेदी ने यात्रा के मध्य में रुककर दी सिक्किम के शहीदों को श्रद्धांजलि।। 25 दिसंबर को हिन्दू जागरण मंच द्वारा पिछले वर्षों की भांति ही प्रांतीय मंत्री एवम प्रभारी विमल द्विवेदी की अगुवाई में भव्य तुलसी पूजन यात्रा निकाली गई इस दौरान पूरा शहर भगवा ध्वजों से मंच के कार्यकर्ताओं ने पाट दिया। यात्रा में हाथी,दर्जनों घोड़ो के साथ लगभग जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती 150 झांकियों ने यात्रा को पूरी भव्यता प्रदान की,जयश्रीराम हर हर महादेव के जय घोषों के साथ ही यात्रा का नेतृत्व गजराज आगे आगे कर रहे थे।इस दौरान आमजनमानस में 51000 तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण करने का उपक्रम पिछले एक माह से जारी है जो आज यात्रा मार्ग में भी हिन्दू जागरण मंच द्वारा किया गया। लोगों ने रुक रुककर तुलसी के पौधे प्राप्त किये। कार्यकर्ता पिछले एक माह से जनसंपर्क के साथ तुलसी के पौधे,भारत माता के चित्र वाला कैलेंडर भी लोगो को दे रहे थे। यात्रा पथ के मध्य बड़े चौराहे में सिक्किम में शहीद हुए 16 जवानों सहित उन्नाव जनपद के लाल श्याम कुमार यादव को पुष्पांजलि व दो मिनट का मौन रहकर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि विमल द्विवेदी ने दी।यात्रा शहर के रामलीला मैदान से शुरू होकर आवास विकास के वृंदावन गार्डन तक गई वहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिन को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। इस दौरान मंच के प्रांतीय मंत्री एवम प्रभारी विमल द्विवेदी ने बताया सनातन धर्म मे तुलसी एक पूज्य एवम बेहद गुणकारी पौधा है ,कोरोना काल मे लाखों लोगों का जीवन तुलसी के काढ़े से बचा है। तो लोगों को अपसंस्कृति के प्लास्टिक के पौधे घर मे सजाने के बजाए तुलसी जैसे गुणकारी पौधों को हर घर मे लगाना चाहिए। भारतीय संस्कृति एक जीवंत संस्कृति है जो लाखो करोड़ो वर्षों से अपनी निरंतरता बनाए हुए है जिसका कारण उसका वैज्ञानिक पक्ष है।

ईसाई मिशनरियों के छल फरेब का प्रतिकार आवश्यक है अन्यथा ये घुन की तरह समाज को खा रहे है गोआ आदि में ईसाई मिशनरियों के अत्याचार सभी जानते है जहाँ लोगों के हाथ व हिन्दू महिलाओं के स्तन तक कटवाए गए पुर्तगाली शासन के दौरान आज भारत स्वतंत्र है लेकिन मिशनरियां धर्मांतरण का गंदा खेल लालच के माध्यम से सेकुलर दलों की मदद से जारी रखे है।उन्होंने हाल ही में धर्मांतरण पर कड़ा कानून केंद्र सरकार से बनाने की अपील की ताकि हिन्दू संस्कृति को बचाया जा सके। यात्रा में विशिष्ठ अतिथियों में उदित आनंद महाराज दंडी आश्रम कानपुर, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष अवधेश कटीयार ,सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह ,जिला कारवा आशीष सिंह, सभी अतिथियों का स्वागत हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी ने किया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!