आगामी होली के त्यौहार को लेकर डीएम व एसएसपी ने किया मथुरा के मन्दिरों का दौरा,सुरक्षा व्यवथाओ का लिया जायजा

मथुरा।आगामी होली के पर्व को लेकर जिलाधिकारी मथुरा पुलकित खरे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा शैलेश पांडेय ने श्री कृष्ण जन्मस्थान का भ्रमण किया तथा होली की व्यवस्था के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कार्य योजना एव आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। जन्मभूमि के निरीक्षण के बाद श्री दाऊजी महाराज मंदिर बल्देव में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले हुरंगा के संबंध में स्थानीय लोगों के साथ विचार विमर्श किया और सुझावों का आदान प्रदान किया तथा आवश्यक व्यवस्था के लिए रणनीति तैयार करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन किया, मंदिर में लगे सीसीटीवी रूम का जायजा लिया, उन्होंने सामान्य लोगो के रंग खेलने के स्थान देखे और अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की व्यवस्था हेतु बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करे। उन्होंने श्री दाऊजी महाराज मंदिर के निकट स्थित क्षीरसागर कुंड का निरीक्षण किया और साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कुंड का जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमे सड़क, पेयजल, पार्किंग, बैरिकेडिंग, शौचालय, साफ सफाई, सुरक्षा, यातायात आदि की व्यस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।




