Lucknow Nagar Nigam: आठ साल पुरानी सड़क 16 फीट गड्ढे में तब्दील, पार्षद ने अधिकारियों को घेरा

आठ साल पुरानी सड़क 16 फीट गड्ढे में तब्दील, पार्षद ने अधिकारियों को घेरा
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ (Lucknow Nagar Nigam) के ज़ोन-6 क्षेत्र में सड़क की बदहाली एक बड़े हादसे को दावत दे रही है। मल्लाही टोला सेकंड वार्ड के मुफ्तीगंज मोहल्ले की सुगरा इमामबाड़ा रोड पर बना करीब 16 फीट गहरा गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लगभग आठ वर्ष पूर्व बनाई गई यह सड़क अब पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
पार्षद ने अधिकारियों को घेरा
मामले का संज्ञान लेते हुए वार्ड पार्षद गुलशन अब्बास मौके पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढे की गंभीर स्थिति देखकर तत्काल रास्ते को बंद कराया और संबंधित Lucknow Nagar Nigam Engineers को इसकी जानकारी दी। पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें कुछ साल भी टिक नहीं पा रहीं।
जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी
गुलशन अब्बास ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही Road Repair Work शुरू नहीं हुआ, तो वे जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह रवैया जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
Lucknow Nagar Nigam: GEM Portal से Tender न होने पर उठे सवाल | CAG Report & High Court में मामला
स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। गहरे गड्ढे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने कहा कि यह स्थिति Lucknow Nagar Nigam’s Road Maintenance System की असफलता को उजागर करती है।




