Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारलखनऊ
Trending

लखनऊ नगर निगम की QRT टीम ने कूड़ा उठान घोटाले का किया भंडाफोड़, FIR दर्ज

लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई: रेलवे क्षेत्र में कूड़ा उठान घोटाला उजागर, QRT टीम की छापेमारी में FIR दर्ज

लखनऊ। कूड़ा प्रबंधन में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर लखनऊ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के सख्त निर्देशों के बाद नगर निगम की कूड़ा उठान एजेंसी लायन इन्वायरो की QRT टीम ने सोमवार को रेलवे और चारबाग क्षेत्र में कूड़ा उठान की गतिविधियों पर औचक छापेमारी की।

औचक निरीक्षण में पकड़ में आई बड़ी अनियमितता

समीक्षा बैठक के बाद नगर आयुक्त ने कूड़ा उठान में पारदर्शिता लाने के लिए सभी ज़ोनल अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में QRT टीम ने रेलवे, RDSO और रेलवे चारबाग क्षेत्र में जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। टीम ने पाया कि अधिकृत एजेंसी लायन इन्वायरो की जानकारी के बिना ही इन क्षेत्रों से कूड़ा उठाया जा रहा था और इस प्रक्रिया में डीजल का दुरुपयोग कर अवैध रूप से पैसा कमाया जा रहा था।

कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, FIR दर्ज

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कूड़ा उठान का काम अनधिकृत रूप से कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था और उससे मिलने वाला यूजर चार्ज आपस में बांट लिया जाता था। QRT टीम ने जिन कर्मचारियों की संलिप्तता पाई, उनके नाम हैं — जोनल इंचार्ज राहुल मौर्या, सेकेंडरी सुपरवाइजर सुनील त्यागी और अजय श्रीवास्तव, तथा जेसीबी चालक सलामुद्दीन

डेंगू-चिकनगुनिया से जंग: नगर निगम लखनऊ ने फॉगिंग और जागरूकता पर बढ़ाया जोर

इन सभी के खिलाफ नगर निगम की रिपोर्ट के आधार पर पारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

नगर आयुक्त ने दी सख्त चेतावनी

QRT टीम ने इस पूरी जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार को सौंपी है। नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी ज़ोनल अधिकारियों को चेताया कि कूड़ा प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम ने साफ कर दिया है कि अगर आगे भी इस तरह की गड़बड़ियां सामने आईं तो जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

QRT टीम छापेमारी | रेलवे क्षेत्र कूड़ा घोटाला | नगर आयुक्त गौरव कुमार | कूड़ा प्रबंधन लखनऊ | लायन इन्वायरो | FIR दर्ज

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!