Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊस्मार्ट सिटी
Trending

Gaurav Kumar बने लखनऊ नगर आयुक्त, Mayor सुषमा खर्कवाल से की पहली शिष्टाचार मुलाकात

Gaurav Kumar Becomes Lucknow's Municipal Boss! Meets Mayor Sushma Kharkwal First Day

लखनऊ। गुरुवार को लखनऊ नगर निगम में प्रशासनिक बदलाव के तहत श्री गौरव कुमार ने नए नगर आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने नगर निगम की माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल से शिष्टाचार भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने महापौर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

इस मुलाकात के दौरान पूर्व नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री गौरव कुमार को लखनऊ नगर निगम की वर्तमान स्थिति, योजनाओं और चुनौतियों से अवगत कराया।

भेंट के दौरान महापौर श्रीमती खर्कवाल ने लखनऊ शहर की प्रमुख समस्याओं और प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को शीर्ष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ लखनऊ की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने की आवश्यकता है, ताकि नगरवासी साफ़ और स्वस्थ वातावरण में रह सकें।

इसके साथ ही, महापौर ने अतिक्रमण की गंभीर समस्या की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निगम को कड़े और ठोस कदम उठाने होंगे। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर की सौंदर्यता में भी इजाफा होगा।

महापौर ने लखनऊ को एक हराभरा और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए भी विशेष रणनीति अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण, पार्कों का विकास और हरित क्षेत्रों की सुरक्षा जरूरी है।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आश्वासन दिया कि वे महापौर द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ को एक स्मार्ट और साफ़-सुथरा शहर बनाने की दिशा में नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!