Lucknow Nagar Nigam: मंदिरों में विशेष सफाई और मूर्तियों का निस्तारण | आकांक्षा गोस्वामी का नेतृत्व

नगर निगम लखनऊ का विशेष अभियान: मंदिरों में सफाई और मूर्तियों का वैज्ञानिक निस्तारण
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ (Lucknow Nagar Nigam) ने रविवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान (Special Cleanliness Drive) चलाया। जोन-8 टीम ने सफाई निरीक्षक आकांक्षा गोस्वामी के नेतृत्व में मंदिरों व धार्मिक स्थलों की सफाई कराई। इस दौरान पूजन सामग्री (Pooja Samagri) और विसर्जन हेतु छोड़ी गई मूर्तियों (Idol Disposal) का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया।



नवरात्र और दशहरा से पहले विशेष तैयारी
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने हाल ही में आदेश जारी कर कहा था कि Navratri, Dussehra और Swachhata Hi Sewa Pakhwada को देखते हुए सभी मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाए। उन्हीं निर्देशों के तहत जोन-8 टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए यह अभियान संचालित किया।
Lucknow Nagar Nigam: नवरात्रि-दशहरा पर विशेष Swachhata & Safety Campaign | IAS Gaurav Kumar निर्देश
आकांक्षा गोस्वामी के नेतृत्व में सफाई अभियान
सफाई निरीक्षक आकांक्षा गोस्वामी ने Lion Enviro की टीम के साथ मिलकर मंदिर प्रांगणों, गलियों और पहुँच मार्गों से कूड़ा, पूजन सामग्री और मूर्तियों को इकट्ठा कर उचित निस्तारण सुनिश्चित किया। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली।
नागरिकों ने की सराहना
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की तारीफ़ करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान Cleanliness Management बेहद ज़रूरी है। नगर निगम द्वारा उठाए गए कदम धार्मिक स्थलों की गरिमा और शहर की सफाई दोनों को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे।




