Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
कानपुरउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राजनीतिकसामाजिक

कानपुर:- 120 बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई!!

कानपुर से संवाददाता अमित मिश्रा

प्रदेश में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ को कानपुर शहर में समाजसेवी संस्थाओं का मजबूत समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में शाइनिंग कानपुर द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शहर की विभिन्न संस्थाएं एक मंच पर एकजुट हुईं और राजपुरवा स्थित अंबेडकर पार्क के संडे ओपन स्कूल में करीब 120 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई।इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें, पेंसिल, पेन, रबर, पेंसिल बॉक्स, टिफिन बॉक्स के साथ-साथ चिप्स और चॉकलेट भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम में शाइनिंग कानपुर के संस्थापक सदस्यों ने बताया कि शहर में कई सामाजिक संस्थाएं जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में बड़े स्तर पर सामाजिक कार्यों को अंजाम देने के लिए शहर की प्रमुख संस्थाओं ने एकजुट होकर नियमित रूप से ऐसे नेक कार्य करने की शपथ ली है।शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम में शाइनिंग कानपुर के साथ गोल्डन क्लब, अनहद फाइनेंशियल सर्विसेज, वी फाउंडेशन, हुस्न फाउंडेशन एवं पावन गंगा सेवा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इस दौरान एडवोकेट अनूप निगम, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, अनुज मोहित निगम, डॉ. विनीता श्रीवास्तव, भावना पुरी, गोपाल तुलसियांन, डॉ. पारुल गोयल, दिनेश वार्ष्णेय, प्रमोद गुप्ता, सुनीता वार्ष्णेय, हार्दिक अग्रवाल, सुमन निगम, स्नेहलता श्रीवास्तव, माधुरी निगम, अशोक कुमार, हर्ष माथुर, कंचन रानी, दीपेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, अनिल गुप्ता, आनंद, अनिकेत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!