उन्नाव:- सरदार पटेल ने एकता का संदेश दिया: विवेक पटेल। लौह पुरुष की जयंती के उपलक्ष्य में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ यूनिटी मार्च!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक सिंह पटेल के संयोजन में काली भवानी मंदिर से पेट्रोल पंप तक पटेल जयंती के अवसर पर एक विशाल पैदल यात्रा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ निकाली गई जिसमें सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं तथा महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बताते चलें सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वी जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च पैदल यात्रा का आयोजन विवेक सिंह पटेल द्वारा किया गया जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जीनियस पब्लिक स्कूल के 50, डी.सी.के. एम. इंटर कॉलेज गंज मुरादाबाद के 60, और अशोक महाविद्यालय के लगभग 80 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग़ किया।

इस यूनिटी मार्च की ख़ास बात ये रही की इसमें काफ़ी संख्या में क्षेत्र की सम्मानित महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पैदल यात्रा में सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे के नारों से पूरा नगर गूंज उठा, यह यात्रा लगभग 2 किलोमीटर चलने के बाद पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई। जहाँ पर पहुँचने के बाद समस्त प्रतिभागियों ने स्वल्पाहार किया। अंत में विवेक सिंह पटेल ने समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश कटियार, मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, लल्लू प्रधान, सतीश प्रधान, प्रदीप प्रधान गुमानी प्रधान, रानू खान एवं सूर्या गुप्ता सहित भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ता गण तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।।




