Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 35 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया।

तदोपरान्त महिला थाना से 08, परिवार परामर्श केन्द्र 08,थाना दही व महिला पुलिस चौकी बीघापुर से 04-04, थाना सोहरामऊ, थाना बेहटामुजावर व थाना औरास से 02-02, थाना बांगरमऊ, थाना बीघापुर, थाना हसनगंज, थाना मांखी व थाना असोहा से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।

उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों मे श्री अबरार हुसैन, डॉ0 मनीष सिंह सेंगर, श्री यतीन्द्रनाथ मिश्रा, श्री राम सनेही यादव, डा0 एस0के0 पाण्डेय, श्रीमती साबिहा उमर, डॉ0 शशि रंजना अन्निहोत्री, श्री अशोक रस्तोगी, श्री अबसार अली खान, डॉ0 सगीर अहमद, सहयोगी श्री अंकित सिंह व श्री शिवेन्द्र सिंह एवं संबन्धित थानों व परिवार परामर्श केन्द्र टीम से प्रतिसार निरीक्षक श्री अब्दुल रशीद, म0उ0नि0 भागीरथी, म0उ0नि0 विजेता चौधरी, म0मु0आ0 मंजू देवी, म0मु0आ0 मिथिलेश वर्मा, म0आ0 अंशू रानी, म0आ0 अंजूला,म0आ0 मीनू, म0आ0 साधना, म0आ0 सुधा गोस्वामी, म0आ0 शिखा सेंगर, म0आ0 प्रीती, म0आ0 सुमन, म0आ0 पारुल, म0आ0 राखी, म0आ0 नीलम, म0आ0 कमलेश कुमारी, म0आ0 आंचल, म0आ0 पूजा यादव, म0आ0 नेहा, म0आ0 शिवानी वत्स का विशेष योगदान रहा।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!