Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

Lucknow CBI Office Attack: लखनऊ में सीबीआई दफ्तर के दरोगा पर घनुष-बाण से हमला, CCTV वायरल

CBI लखनऊ ऑफिस में तीरों से हमला: ASI वीरेंद्र सिंह पर मानसिक रोगी दिनेश मुर्मू ने किया जानलेवा वार, CCTV फुटेज वायरल

उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित CBI दफ्तर में एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। Lucknow CBI Office Attack से जुड़ा CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को सीबीआई में तैनात दरोगा पर धनुष और बाण से हमला करते हुए देखा जा सकता है।

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सनसनी

यह सनसनीखेज वारदात शनिवार को हुई, जब एक व्यक्ति अचानक लखनऊ के हजरतगंज इलाके में नवल किशोर मार्ग पर स्थित सीबीआई के ऑफिस में घुस गया। वहां उसने एक ASI पर दिन दहाड़े घातक घनुष-बाण से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के अनुसार, हमलावर ने एक के बाद एक कई लोहे के बाण ASI को दागे, जिनमें से एक सीधे उनकी छाती में जा धंसा। हमले के बाद सीबीआई ऑफिस में हड़कंप मच गया और घायल अधिकारी को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लखनऊ CBI ऑफिस में ASI को बाण से घायल किया गया

घायल अधिकारी की पहचान ASI वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो उस वक्त ड्यूटी पर तैनात थे। डॉक्टरों के मुताबिक, तीर में संभवत: रासायनिक पदार्थ भी लगा था, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। फिलहाल वह गंभीर स्थिति में ICU में भर्ती हैं

हमलावर मानसिक रूप से बीमार बताया गया

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर की पहचान दिनेश मुर्मू के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

यह खबर भी पढ़ें – Indian Economy ने रचा इतिहास: भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा

Lucknow Crime News में जुड़ा नया चौंकाने वाला मामला

यह घटना अब Lucknow Crime News की सुर्खियों में आ गई है। यह पहली बार है जब किसी संघीय जांच एजेंसी के परिसर में इस तरह से पारंपरिक हथियार (धनुष-बाण) से हमला हुआ हो। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति इतनी सुरक्षा के बीच अंदर कैसे पहुंचा।

जांच में जुटी सीबीआई और लखनऊ पुलिस

CBI और लखनऊ पुलिस की टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पूरे इलाके की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और CBI दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

CBI ऑफिस लखनऊ हमला | वीरेंद्र सिंह ASI हमला | दिनेश मुर्मू धनुष बाण हमला | CBI CCTV फुटेज वायरल | लखनऊ CBI तीर हमला | CBI दरोगा पर जानलेवा हमला | CBI लखनऊ हमला | ASI वीरेंद्र सिंह | CBI ऑफिस CCTV फुटेज | तीरों से हमला | दिनेश मुर्मू | लखनऊ पुलिस | CBI दरोगा हमला | जानलेवा हमला CBI | मानसिक रोगी हमला | धनुष बाण हमला

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!