लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अगले दिन आज वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह ने स्वच्छता कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक सराहनीय पहल की। उन्होंने आज सुबह लॉयन एनवायरो की सफाई कर्मियों की टीम के साथ जलपान किया और उनके कार्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंह ने सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये कर्मी प्रतिदिन शहर और मोहल्लों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन अक्सर इनके योगदान को वह पहचान नहीं मिल पाती जिसके वे हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल जलपान तक सीमित नहीं था, बल्कि स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम, समर्पण और समाज में उनकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास था।
डॉ. सिंह ने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज की रीढ़ हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस दौरान सफाई कर्मियों ने भी इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अपने लिए सम्मानजनक बताया।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।