Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में व्यापारी हित के मुद्दों पर हुआ गहन मंथन

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

नई दिल्ली।

वाणिज्य भवन में आज राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड की अहम बैठक में अनेकों व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा हुई। कुछ प्रमुख मांगों मे कृषि यंत्र, पंपिंग पुर्जे, ट्रैक्टर में इस्तेमाल होने वाले पुर्जे, स्क्रैप मेटल धातु, कच्चे माल पर 18 परसेंट और तैयार माल पर 5% इससे 13% की डिफरेंस से व्यापारियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इन विषयों को विशेष तौर से विचार करने के लिए बोर्ड अध्यक्ष द्वारा आश्वस्त किया गया।

बैठक में व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंघवी ने व्यापारी बोर्ड के सदस्य सुनील पांडे एवं अन्य सदस्यों के साथ वार्ता में व्यापारी वर्ग को आ रही समस्याओं पर गहन मंथन किया एवं उन समस्याओं के निराकरण हेतु वृहद स्तर पर समाधान करने की रूपरेखा प्रस्तावित करने पर जोर दिया।

बैठक के प्रमुख बिंदु:

  • स्थान: वाणिज्य भवन, नई दिल्ली
  • मुख्य समस्या: कृषि यंत्र, पंपिंग पुर्जे, ट्रैक्टर पुर्जे, स्क्रैप मेटल व अन्य कच्चे माल पर 18% GST और तैयार माल पर 5% GST। इस 13% के अंतर से व्यापारियों पर उल्टा टैक्स ढांचा यानी Inverted Duty Structure का बोझ पड़ रहा है।
  • आश्वासन: इन विषयों पर विशेष विचार का भरोसा मिला।
Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!