Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
पत्रकारिताआवश्यक सूचनाउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावकानपुरकार्यपालिकान्यायपालिकाफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारमानवाधिकारसमाचार पत्रों मेंसामाजिक

पत्रकार को लाखों 8,67,324 ₹ की मानहानि का नोटिस,पत्रकार की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप एवं उत्पीड़न को लेकर काउंटर नोटिस।।!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

एक स्वतंत्र पत्रकार अनुज कुमार तिवारी को एक सिक्योरिटी कंपनी (Fireball Securitas & Consultants Pvt. Ltd) दिल्ली कार्यालय: 1899, Uday Chand Marg, Kotla Mubarakpur, South Ex Part-1, New Delhi – 110003 दिनांक: 20/04/25 द्वारा ₹8,67,324 लाख की मानहानि का नोटिस भेजा गया है।

मामला तब शुरू हुआ जब अनुज ने कंपनी के एक सुरक्षा गार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वह ड्यूटी के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहा था। बीते कुछ दिन पूर्व उन्नाव एटीम में सोते हुए गार्ड की खबर चलाना पत्रकार को पड़ा भारी, कंपनी ने पत्रकार को दिया ₹ 8,67,324 लाख का नोटिस, वहीं दूसरी ओर योगी सरकार का कहना पत्रकारों के काम में ना डाली जाए बाधा।पत्रकार का कहना है कि यह तस्वीर उन्होंने जनहित में और पत्रकार धर्म का पालन करते हुए पोस्ट की थी।

उनका दावा है कि उन्होंने कोई झूठ नहीं फैलाया, न ही किसी को धमकाया या अपमानजनक संदेश भेजा। “मेरे पास सबूत है, और मैंने जो भी पोस्ट किया वह सच्चाई है,” अनुज तिवारी ने कहा। कंपनी की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस में पत्रकार पर अधिकारियों को धमकाने, झूठे आरोप लगाने और कंपनी की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। लेकिन अनुज कुमार ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है, साथ ही लगाये गए आरोप के सबूत प्रस्तुत करने की भी मांग की है।”यह पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है,” उन्होंने कहा। “यदि सच्चाई दिखाने पर पत्रकारों को इस तरह से डराया-धमकाया जाएगा, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।”

अनुज तिवारी ने कंपनी के खिलाफ मेल के माध्यम से काउंटर नोटिस भी भेजा है और कहा है कि यदि कंपनी ने अपना नोटिस वापस नहीं लिया और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो वह प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, मानवाधिकार आयोग, और प्रशासनिक स्तर पर शिकायत दर्ज करेंगे। यह मामला पत्रकारों के स्वतंत्र कार्य और अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर गंभीर बहस खड़ा कर रहा है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!