Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिक

उन्नाव:- बांगरमऊ कटरी क्षेत्र स्थित गांव में आग लगने से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

तहसील बांगरमऊ के कटरी क्षेत्र स्थित गांव मल्लाहन पुरवा में आग लगने से करीब चालीस परिवार प्रभावित हुए थे। मल्लाहन पुरवा पहुंच कर ब्लॉक प्रमुख संध्या सिंह पटेल ने सभी को आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की। आपको बताते चले कटरी क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गांव में पाँच दिवस पूर्व आग लगने से करीब चालीस घर जल कर राख हो गए थे।

पीड़ित परिवारों की खाने पीने की सामग्री से लेकर अनाज, कपड़े आदि सभी जलकर ख़ाक हो गए थे। दुख की इस घड़ी में विकास खंड गंज मुरादाबाद की ब्लॉक प्रमुख संध्या सिंह पटेल एवं उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक सिंह पटेल ने मल्लाहन पुरवा पहुँच कर सभी चालीस अग्नि पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री एवं रोज़मर्रा इस्तेमाल होने वाली चीज़ें वितरित की। सामग्री में आलू ६ किलो, आटा १० किलो, चावल ५ किलो सहित प्याज़, दाल आदि के साथ साड़ी, बर्तन और कपड़े भी वितरित किए। राहत सामग्री पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!