Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीइधर उधर कीफटाफट खबरेंलखनऊ
Trending

ठंड में गर्मी की तैयारी: Jalkal Vibhag की ‘असामयिक जागरूकता’

Jalkal Vibhag's Summer Preparations in Winter: Lucknow's Unique Approach to Water Management

Jalkal Vibhag: ठंड में गर्मी की तैयारी, लखनऊ के जल प्रबंधन का अनोखा प्रयास

लखनऊ। शहर में ठंड का पारा जहां 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास झूल रहा है, वहीं जलकल विभाग गर्मी की आहट महसूस कर चुका है। महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने ग्रीष्मकालीन तैयारियों की एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें अभियंता और कर्मचारी तात्कालिक “गर्मी प्रबंधन” के निर्देश पाकर घर लौटे।

“चालू हालत” का सवाल

बैठक में महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने आदेश दिया कि सभी समरसेबिल और ट्यूबवेल चालू हालत में रहने चाहिए। साथ ही, मोटर पंप और डी-ज्वाइंट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अब सवाल यह है कि जिन ट्यूबवेल से ठंड में भी पानी के बजाय हवा निकलती है, वे गर्मी में कितना पानी देंगे?

लीकेज बनाम समरसेबिल

लखनऊ की पाइप लाइनें हर गली में अपनी कहानी सुनाती हैं—टपकते पानी से। ठंड में भी पानी की भारी बर्बादी जारी है, लेकिन लीकेज रोकने की बजाय समरसेबिल चालू रखने की कवायद पर जोर दिया जा रहा है। गर्मी में यह लीकेज “शहर की प्यास बुझाने” का जिम्मा उठाएगी या सड़कों पर गड्ढे भरने का, यह तो समय ही बताएगा।

जल कल की बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा: महापौर ने दिए सख्त आदेश, समस्याएं वहीं की वहीं | JalKal

ठंड में गर्मी की तैयारी में जुटा लखनऊ जलकल
बैठक में मौजूद अभियंता और पंपसेट ऑपरेटर गर्मी की तैयारी के आदेशों को सुनकर ठिठुरते हाथों से नोट्स ले रहे थे। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब ठंड में पानी की आपूर्ति ठीक नहीं हो पा रही है, तो गर्मी में पानी का संकट कैसे टलेगा?

शहरवासियों का सवाल

लखनऊवासियों का मानना है कि गर्मी की तैयारी ठंड में करना एक सराहनीय कदम है, लेकिन अगर यही ऊर्जा ठंड में पानी की लीकेज रोकने और आपूर्ति सुनिश्चित करने में लगाई जाती, तो शायद गर्मी में इतना तनाव न झेलना पड़े।

जलकल विभाग के दावे हर बार की तरह कागजों पर चमकते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि ठंड में ठिठुरते ट्यूबवेल गर्मी में कितनी राहत पहुंचा पाएंगे।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!