Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)
Trending

लैंसडाउन- अनिल बलूनी ने अपने पक्ष में मतदान के लिए निकाली रैली

लैंसडाउन में लगे अबकी बार 400 पार का नारा

गढ़वाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना प्रचार प्रसार तेजी से शुरू कर दिया है। प्रचार प्रसार में भाजपा प्रत्याशी को लगातार जन समर्थन मिलता हुआ भी दिखाई दे रहा है। आज लैंसडाउन पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपने पक्ष में मतदान के लिए रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ो भाजपाई अनिल बलूनी के साथ प्रचार प्रसार करते हुए नजर आए। अबकी बार 400 पार का नारा भी जमकर लैंसडाउन में गूंजता हुआ दिखाई दिया। अनिल बलूनी ने बताया कि जिन आकांक्षाओं के साथ हाई कमान ने उन पर विश्वास जताया है उस पर तो वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे ही। साथ में पौड़ी संसदीय सीट पर जितनी भी समस्याएं हैं उनका समाधान भी प्राथमिकता के तौर पर करने का लक्ष्य उन्होंने अभी से निर्धारित किया है। पौड़ी संसदीय सीट की सभी भौगोलिक परिस्थितियों से वह वाकिफ है। केवल जनता को यह भरोसा दिलाना मकसद है कि उनके समस्याओं का समाधान डबल इंजन की सरकार में बहुत जल्द होगा।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Source
Soochna India 24*7 Hindi News Channel
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!