Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

महापौर की सख्ती बेअसर! लखनऊ नगर निगम मुख्यालय के सामने ही कूड़े का ढेर

LSA पर सवाल, अधिकारी नदारद; आदेशों के बाद भी जमीनी हकीकत जस की तस
लखनऊ। नगर निगम की बैठकों में भले ही सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती और बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। ताजा मामला नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने का है, जहां से निगम की इमारत साफ दिखाई देती है, वहीं सड़क पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है।
यह स्थिति तब है, जब एक दिन पहले ही महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कूड़ा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। बावजूद इसके, मुख्यालय के सामने ही गंदगी का यह हाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

🔴 आदेश कागजों में, जमीन पर गंदगी
महापौर ने डोर-टू-डोर कलेक्शन, मॉनिटरिंग और जिम्मेदारी तय करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन मुख्यालय के सामने ही कूड़ा पड़ा होना बताता है कि आदेशों का पालन कितना हो रहा है।

🚨 LSA की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
नगर निगम के इस क्षेत्र में कूड़ा उठान की जिम्मेदारी लखनऊ स्वच्छता अभियान प्राइवेट लिमिटेड (LSA) के पास है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब मुख्यालय के सामने ही कूड़ा नहीं उठ पा रहा, तो बाकी शहर का क्या हाल होगा।


📍 जिम्मेदार अधिकारी कहां हैं?
सबसे हैरानी की बात यह है कि जोनल सेनेटरी अधिकारी, जोनल अधिकारी और अपर नगर आयुक्त—किसी की भी नजर इस गंदगी पर नहीं पड़ी।
मुख्यालय के सामने कूड़ा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी या तो मौके पर नहीं पहुंचे या फिर उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

⏰ मॉनिटरिंग के दावे, लेकिन असर नहीं
बैठक में रोजाना मॉनिटरिंग और लोकेशन ट्रैकिंग के निर्देश दिए गए थे। लेकिन मुख्यालय के सामने की स्थिति ही बताती है कि यह मॉनिटरिंग सिर्फ कागजों तक सीमित है।

🗑️ 110 वार्ड, पूरे शहर की तस्वीर क्या होगी?
राजधानी में नगर निगम के 110 वार्ड हैं। यदि मुख्यालय के सामने यह हाल है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाकी वार्डों में सफाई व्यवस्था कितनी बदहाल होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई क्षेत्रों में कूड़ा कई-कई दिनों तक नहीं उठता।

⚠️ दावों और हकीकत में बड़ा अंतर
एक तरफ नगर निगम क्लीन सिटी बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यालय के सामने ही गंदगी का यह दृश्य उन दावों की पोल खोल रहा है।


👉 नगर आयुक्त से सवाल:
जब नगर निगम अपने ही दफ्तर के सामने सफाई नहीं रख पा रहा, तो पूरे शहर को स्वच्छ रखने का दावा कितना वास्तविक है?

📺 ऐसी ही जमीनी हकीकत दिखाने वाली खबरों के लिए जुड़े रहें…सूचना इंडिया न्यूज़ के साथ

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!