Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिक

उत्तराखंड कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का लैंसडाउन में जोरदार स्वागत ||

लैंसडाउन के प्रमुख चौराहे गाँधी चौक पर कांग्रेस जनों ने उत्तराखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष करण माहरा का अनुकृति गुसाईं रावत के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया उसके उपरांत नरेंद्र क्लब में आयोजित समीक्षा बैठक में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।
अनुकृति गुसाईं रावत द्वारा उन्हें गढ़वाल रेजीमेंट का चिन्ह भेट किया गया। समीक्षा बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए अनु कृति गुसाई रावत ने कांग्रेस की हार को लेकर कहा कि यह हार निराशा पैदा करने वाली नहीं बल्कि फिर से नए इरादे नए जोश के साथ काम करने की सीख देने वाली रही है।अनुकृति ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस जल्द मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करेंगी। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महिपाल रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महिला कांग्रेस महामंत्री रंजना रावत, ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, होशियार सिंह, डा एसपी नैथानी, शशि बिष्ट सहित कई कांग्रेस जन बैठक में मौजूद थे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!