इधर उधर कीउत्तराखंड (Uttarakhand)
बैराज जलाशय से एसडीआरएफ ने किया अज्ञात शव को बरामद।

बैराज जलाशय में एक युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि बैराज जलाशय में किसी युवक का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने बैराज जलाशय से शव को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए प्रयास शुरू किए। आसपास में पूछताछ करने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। लक्ष्मण झूला थानाध्यक्ष संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बैराज जलाशय से एसडीआरएफ ने किया अज्ञात को बरामद|| Soochna India




