Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिक

पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं मोहड के वासी।

जनपद सहारनपुर के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक की तलहटी के टापू पर बसा गांव मोहड आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है देश आजाद हुए 74 साल बीत गए लेकिन आज तक इस गांव में पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे मोहड के वासी शासनकाल में कभी इस गांव के अंदर पानी की टंकी हुआ करती थी जिससे पूरा गांव पानी धोता था, लेकिन आज यह गांव पानी के लिए तरस रहा है। आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में यहां के लोग पानी के लिए तरस जाते हैं क्योंकि इस गांव के अंदर एक पानी का कुआं है सुबह से शाम तक लोगों की यहां पर लंबी-लंबी लाइने लगी रहती है पूरा गांव इस कुएं पर निर्भर है ,लेकिन सरकार की तरफ से आज तक इनका कोई समाधान नहीं हो पाया है चुनाव के टाइम पर जनप्रतिनिधि इन से बातें कर लेते हैं कि हम आपकी समस्या का समाधान कराएंगे लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस गांव में आकर दोबारा देखते भी नहीं है , गांव वालों ने अपनी समस्या के चलते सांसद विधायक से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक इन लोगों का कोई समाधान नहीं हो पाया है, एक तरफ जहां सरकार दावे करती है कि हम डिजिटल इंडिया होने जा रहे हैं , लेकिन तस्वीरें बहुत कुछ बयां करती है कि हम आखिर कितनी तरक्की कर रहे हैं आखिर कब बदलेगी तस्वीर कब होगा विकास कब मिलेगी राहत।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!