Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीदुर्घटना

जंगल की आग ने धारण किया विकराल रूप, वन विभाग के कर्मचारी नदारद!

रानीखेत के चौबटिया क्षेत्र के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ताज्जुब की बात यह है कि वन विभाग वनाग्नि पर काबू पाने के लाख दावे करता है लेकिन धरातल पर सभी दावे फेल साबित हो रहे हैं। वन विभाग के जंगलों में कैण्ट के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। तो वहीं वन विभाग के कर्मचारी नदारद हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि एक तरफ वन विभाग हर साल हजारों पौधे लगाकर प्लांटेशन करता है लेकिन आग से हरी-भरी वन संपदा खाक हो जाती है। आखिर कब तक जंगली जानवरों को इस तरह आग का सामना करना पड़ेगा और कर्मचारियों को कब तक अपनी जान पर खेल कर टहनियों के सहारे आग बुझानी पड़ेगी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!