आवश्यक सूचनाइधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा
वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हुआ रामलीला स्थल का भूमि पूजन

वृंदावन। भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन में आयोजित रामलीला मंचन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई हैं। श्री रामलीला कमेटी ट्रस्ट के तत्वावधान में 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक रंगजी के बड़े बगीचा मैदान आयोजित रामलीला मंचन के स्थल का भूमि पूजन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा समेत कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भूमि पूजन किया गया। साथ ही उन्होंने आयोजन की निर्विघ्न सफलता के लिए ठाकुरजी से प्रार्थना की गई।