Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
दुर्घटना

रुद्रप्रयाग के काकड़ा घाट कुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF रेस्क्यू कर 6 घायलों को सुरक्षित निकाला !

शुक्रवार को थाना अगस्त्यमुनि द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि काकड़ा घाट कुंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमे 06 लोग सवार है। बताया जाता है कि उक्त वाहन गौरीकुंड से अगस्तमुनि जा रहा था, जो काकड़ा घाट कुंड के पास अनियंत्रित होने से रोड से नीचे पलट गया। उक्त वाहन में 06 स्थानीय लोग सवार थे, जिनमें से 04 सामान्य घायल थे जबकि 02 अन्य गंभीर घायल थे और नीचे खाई में गिरे हुए थे। सूचना मिलते ही SDRF की रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू किया गया।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए ,अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर दोनों घायलों को पिग्गी बैक के माध्यम से पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जिसके उपरांत उन्हें अग्रिम उपचार हेतु 108 चिकित्सा सेवा के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। घटना कैसे हुई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!