भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन अमृतसर में आज से; राष्ट्रीय महामंत्री श्री मुकुंद मिश्रा जी होंगे विशिष्ट अतिथि

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजि.), जो व्यापारियों का सर्वोच्च संगठन है, के तत्वावधान में पंजाब के अमृतसर में दो दिवसीय ‘प्रांतीय सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं और व्यापारिक हितों पर चर्चा करने के लिए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
दो दिवसीय प्रवास का उद्देश्य:
संगठन के प्रवक्ताओं ने बताया कि मुकुंद मिश्रा अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान स्थानीय व्यापारिक निकायों से संवाद करेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पंजाब के व्यापारियों को एकजुट करना और वर्तमान व्यापारिक चुनौतियों पर रणनीति तैयार करना है। अमृतसर की पावन धरती पर आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश भर से प्रमुख व्यापारिक नेता और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।इस सम्मेलन के माध्यम से व्यापार मंडल सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने और उद्योग जगत को बढ़ावा देने के लिए नए रोडमैप पर चर्चा करेगा।



