भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

कोटा ।24 अप्रेल ।भाजपा कोटा शहर द्धारा 3 अक्टूबर 2014 से लगातार चल रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी के मन की बात का 88 वां एडिसन भाजपा कार्यकर्ताओं द्धारा बूथ स्तर तक सुना गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने समय समय पर समाज में चल रहे विषयों पर चर्चा की है।मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मोदी जी ने कहा कि 18 मई को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे मनाया जाएगा।आव्हान किया कि सभी को परिवारजनों व दोस्तों के साथ किसी स्थानीय म्यूज़ियम को देखने जाना चाहिये।तथा अपना अनुभव #MuseumMemories के साथ जरूर साझा करें। बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर प्रधानमंत्री संग्रहालय का लोकार्पण हुआ है।
उन्होंने बताया कि नमो एप पर पीएम संग्रहालय की ऐसी चीजों के बारे में लिखा है, जो उनकी जिज्ञासा को और बढ़ाने वाली थी।
भारत का विकास #VocalForLocal के मंत्र में छिपा है।भारत के लोकतंत्र के विकास की ताकत भी लोकल गवर्नेंस है।
आपके काम का दायरा भले ही लोकल है, लेकिन इसका सामुहिक प्रभाव वैश्विक होने वाला है।
लोकल की इस ताकत को हमें पहचानना है। ग्राम पंचायतों को सबको साथ लेकर एक और काम भी करना है।
कुपोषण, एनीमिया से देश को बचाने का जो बीड़ा केंद्र सरकार ने उठाया है, उसके प्रति जमीन पर लोगों को जागरूक भी करना है।
पानियम् परमम् लोके, जीवानाम् जीवनम् समृतम्
यानि संसार में जल ही हर जीव के, जीवन का आधार है और जल ही सबसे बड़ा संसाधन भी है, इसलिए तो हमारे पूर्वजों ने भी जल संरक्षण पर इतना जोर दिया। इस समय आजादी के 75वें साल में,आजादी के अमृत महोत्सव में, देश जिन संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है,उनमें जल संरक्षण भी एक है। अमृत महोत्सव के दौरान देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। देश आजकल लगातार संसाधनों को, इंफ्रास्ट्रक्चर को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
जो दिव्यांग कलाकार हैं उनके काम को दुनिया तक पहुंचाने के लिए भी एक इनोवेटिव शुरुआत की गई है।
हमारे दिव्यांग भाई-बहन क्या कर सकते हैं ये हमने टोक्यो ओलंपिक में देखा है पिछले कुछ सालों में BHIM UPI तेजी से हमारी अर्थव्यवस्था और आदतों का हिस्सा बन गया है।
इस समय हमारे देश में करीब 20 हजार करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन हर दिन हो रहे हें। गणित को लेकर पूरी दुनिया के लिए सबसे ज्यादा शोध और योगदान भारत के लोगों ने ही दिया है।शून्य यानी जीरो की खोज और उसके महत्व के बारे में आपने खूब सुना भी होगा।अगर जीरो की खोज न होती, तो शायद हम दुनिया की इतनी वैज्ञानिक प्रगति भी न देख पाते।वैदिक गणित विषय की जानकारी भी साझा की।आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी के निर्देशानुसार शहर ज़िले का कार्यक्रम उद्योग नगर मंडल में मन की बात कार्यक्रम संयोजक व पूर्व पार्षद चंद्रदीप सिंह आमेरा द्वारा मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह हाड़ा के अध्यक्षता में मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री मुकेश विजयवर्गीय व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राही रहे। इस दौरान भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मीणा जिला मंत्री व सहसंयोजक सीमा भारद्वाज रेखा खेलवाल मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह हाड़ा, मंडल महामंत्री रोहित महावर, मंडल महामंत्री राजेश सिंह कुशवाह, पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी सांवरिया, पूर्व पार्षद कलावती निमसे, मंत्री विश्वप्रताप आमेरा, वार्ड अध्यक्ष हरिओम सिंह भदौरिया, वार्ड अध्यक्ष शर्मिला रघुवंशी वरिष्ठ कार्यकर्ता त्रिलोक चंदेल, रविंद्र सुवालका, रौनक सिंह आमेरा व कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्टेशन मंडल में मंडल अध्यक्ष रमेश चाचा कार्यक्रम संयोजक निखिल शर्मा के नेतृत्व में भी मन की बात की कार्यक्रम को सुना गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से महामंत्री अमित गौतम उपाध्यक्ष लोकेश खींचीं मंत्री सतीश नरवाल कपिल महावर लोकेंद्र कटारा घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे। कुन्हाड़ी मंडल में मंडल अध्यक्ष विजय सिंह कानावत रामपुरा मंडल में दिनेश शर्मा गुड्डू गणेश नगर मंडल में राजेंद्र मेहरा विज्ञान नगर मंडल में नरेंद्र सोनी आरके पुरम मंडल में दिलीप शर्मा दादाबाड़ी मंडल में धर्मेंद्र सिंह हाडा छावनी मंडल में भूपेंद्र भाया नयापुरा मंडल में अनिल शर्मा के नेतृत्व व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता पचवारिया युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुदर्शन गौतम अल्पसंख्यक मोर्चा साहिल मिर्जा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया ओबीसी मोर्चा जिलाअध्यक्ष अवधेश अजमेरा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम मीणा के नेतृत्व में सभी प्रमुख पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
भवदीय
मुकेश विजय
प्रभारी, मन की बात व भाजपा जिला महामंत्री, कोटा शहर
मोबाईल-9414187511