Uncategorized
ब्यूरो: सूचना इंडिया पटना बिहार: जमीन विवाद में मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी एक बुजुर्ग महिला की स्थिति नाजुक


बिहार: जमुई। झाझा थाना क्षेत्र के कठबजरा गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर एक पक्ष के दूसरे पक्ष के एक युवक अमीक कुमार यादव बुजुर्ग पुरुष हरू यादव बुजुर्ग महिला शुकमर्या देवी को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए झाझा रेफर्राल अस्पताल लाया गया था तो एक बुजुर्ग महिला शुकमर्या देवी की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था लेकिन वहां से भी रेफर कर पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। अभी उनका इलाज PMCH पटना में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला शुकमर्या देवी की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
हरू यादव ने बताया कि हमारे दोनों पक्षों के बीच गांव के कठबजरा शिव मंदिर में जमीनी संबंधित को लेकर पंचायत बैठाया गया था इसी बीच हमारा गोतिया कठबजरा के निवासी राजेश कुमार गौतम कुमार रामदेव यादव नंदकेशर यादव भीम यादव ने सभी मिलकर लाठी डंडा कुल्हाड़ी रड से हमला कर दिया। सभी हमला कर गोटिया द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
जमीन पर जबरन कब्जा का विरोध करने पर दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान ये सभी लोगों ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर के तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
