Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

धरने से बात बनी नहीं अब भूख हड़ताल की तैयारी

भूख हड़ताल के बाद सीएम आवास का होगा घेराव

ऋषिकेश

काली कमली बगीचे के बाहर से हटाए गए ठेली संचालकों ने कल (आज) से भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यदि 2 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो संचालक 11 मई को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।

बाबा काली कमली बगीचे के बाहर फिर से ठेलियां लगाने की मांग को लेकर धरना दे रहे संचालकों ने बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि दो दिन के धरने के बाद भी अभी तक शासन प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली है। ठेलिया नहीं लगने की वजह से उनके आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मजबूरी में उनको हड़ताल करनी पड़ रही है। यदि भूख हड़ताल के बाद भी उनकी मांग पर शासन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो 11 मई को सभी ठेली संचालक मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए कूच करेंगे। बैठक में शंख उद्घोष फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह रावत, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह नेगी, राजकुमारी शर्मा, विजय सिंह, विजेंद्र नेगी, विनीत सिंह, विक्की वर्मा, विकास राजपूत, सुनील चौधरी आदि उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!