उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा
गोबर से निर्मित 51 फुट के गोवर्धन नाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

मथुरा।दीप उत्सव के बाद गोवर्धन पूजा का भी एक विशेष महत्व है जनपद मथुरा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन जगह-जगह किया जा रहा है।इसी क्रम में थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित चौराहे पर गोबर से निर्मित 51 फीट के श्री गोवर्धन नाथ बनाए गये।गोवर्धन नाथ के दर्शन को भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।इस स्थान पर हर वर्ष इसी तरह गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है तथा गोवर्धन मंदिर पर 56 भोगों का आयोजन भी किया जाता है।वही आपको बता दें कि जनपद मथुरा की गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में भी जगह जगह श्री गोवर्धन नाथ बनाए गये एवं सफल लोगों का आयोजन किया गया है। जनपद मथुरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है।