Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

एसआई भर्ती परीक्षा- गोविन्द नगर प्रखण्ड से सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों ने संभाली अभ्यर्थियों की मदद की जिम्मेदारी

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

14,15 मार्च 2026 को एसआई भर्ती परीक्षा को मद्देनजर रखते हुऐ रेलवे स्टेशन, झकरकटी बस अड्डा तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर, जहाँ से अभ्यर्थियों के आने की संभावना है, वहाँ सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों ने सुबह से ही सहायता शिविर स्थापित कर दिए हैं। इन शिविरों के माध्यम से उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा में शामिल होने आये परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन, परीक्षा केंद्रों की जानकारी और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को शहर में आवागमन और परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डन राजीव सिंह के नेतृत्व में गोविन्द नगर प्रखण्ड के स्टॉफ ऑफिसर अजय द्विवेदी व घटना नियंत्रण अधिकारी राजेश कुमार निगम के साथ गोविन्द नगर के पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन और सेक्टर वार्डन उपस्थित रहे, तथा जीतेन्द्र सिंह, बृजेश राठौर, राजेश कन्नौजिया, अशोक तेजवानी, वैभव राठौर, आदित्य निगम आदि लोगो ने सहयोग किया।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!