उन्नाव :- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में की गई विशेष सजावट, जगह-जगह से निकाली जाएगी भगवान की बरात।।


उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…
maha Shivratri 2023 आज महाशिवरात्रि पर भोले की भक्ति में डूबा प्रदेश।।
भगवान भोलेनाथ के पर्व महाशिवरात्रि में शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। इसके अलावा घरों में भी लोग पूजन अनुष्ठान कर व्रत रखेंगे। नगर में अलग-अलग संस्थाएं भगवान की बरात निकालेंगी और मंदिरों व शिवालयों में रतजगा कर आराधना की जाएगी। पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की गई है तो बारात के लिए भी आकर्षक झांकियां सजाने का कार्य दिनभर समितियां करती रहीं। घरों में भी पर्व को लेकर लोगों ने तैयारी की। नगर की महाकाल सेवा समिति महाशिवरात्रि पर्व पर शनिवार को बारात निकालेगी।
समिति सदस्यों ने बताया कि दोपहर को पूजन के बाद से बरात निकाली जाएगी, जिसमें जीवंत झांकियों के साथ ही अन्य झांकियां भी शामिल होंगी। वहीं नगर के मंदिर से भी शाम को नगर में शिव बरात निकाली जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के विजयनाथधाम शिव मंदिर से भी श्रद्धालु बरात निकालेंगे। यहां पर मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। मंदिर में भगवान की विशेष आरती व श्रंगार होगा। इसके अलावा नाथधाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे और यहां पर भी आयोजन किए जाएंगे। शिव मंदिर में भी भगवान का पूजन श्रंगार होगा।

शहर के मंदिरों में लगेगी भीड़
महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में मंदिरों व शिवालयों में दर्शन करने भी लोग पहुंचेंगे। नगर के मंदिर, साधू स्कूल मंदिर, पीडब्ल्यूडी शिव मंदिर, लाइन गोकुल बाबा, दुर्गा मंदिर सहित अन्य स्थानों पर सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। आजाद मार्ग में स्थित महादेव मंदिर में भी मेले का आयोजन होगा और भगवान का श्रंगार पूजन होगा। मंदिरों के अलावा घरों में भी अनुष्ठान पूजन कर श्रद्धालु रतजगा कर भगवान की आराधना करेंगे।