उन्नाव:- विवेक सिंह पटेल को उनके हजारों समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता।।


उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट….
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्नाव जिले के पिछड़ा समाज के कददावर नेता दो बार के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख- गंजमुरादाबाद जनपद – उन्नाव संध्या पटेल व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल को उनके हजारों समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई,
भाजपा प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थको और मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा की विवेक पटेल को पार्टी के आने से उन्नाव, हरदोई आदि जनपदों मे पार्टी और भी मजबूत होंगी साथ हि साथ ओबीसी समाज के जिले के लगभग सभी महत्वपूर्ण लोग आज पटेल जी के साथ पार्टी मे आये है अब हर प्रकार का चुनाव पार्टी के लिए एकतरफा होगा और इतनी बड़ी सख्या मे आये सभी पटेल जी के समर्थको का स्वागत और अभिनंदन करता हुँ आप सब लोगो से आग्रह है की आप सब लोग जा कर नगर निकाय चुनाव मे पार्टी के लिए मेहनत करिये और पार्टी के सभी प्रत्याशीयो की जीत सुनिश्चित करिये,
सदस्य्ता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए विवेक सिंह पटेल ने कहाँ की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इस परिवार मे मुझे आ कर काफ़ी हर्ष की अनुभूति हो रही है मै पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जी को प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल जी को प्रदेश महामंत्री संजय राय जी को प्रदेश उपाध्यक्ष ड़ा धर्मेंद्र सिंह जी को और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ को आभार ब्यक्त करता हुँ,
भारतीय जनता पार्टी पिछड़े, दलितों, शोसितो, वंचितों की रहनुमा है इस पार्टी का मूल मन्त्र सबका साथ सबका विकास सबका विशवास और सबका प्रयास है इस पार्टी मे एक आम कार्यकर्त्ता का भी बहुत सम्मान है जनता का मूलरूप से विकास पार्टी की प्राथमिकता रहती है हम लोग जनता के नेता है जनता के बीच मे काम करते है और जनता की सेवा मे सदैव तत्पर रहते है हमारे जिले की जनता का विशेस दबाव था की मै भाजपा मे काम करू और आज मै भाजपा मे आ गया हुँ मेरे जिले की जनता मे काफ़ी हर्ष और ख़ुशी का माहौल है हम सब मिला कर जनता के साथ जी जान लगा कर पार्टी को मजबूत करेंगे और चुनाव मे शत प्रतिशत पार्टी के पछ मे मतदान करा कर पार्टी को मजबूत करेंगे,
जनता को सम्मान देना उनका विकास करना व गरीब जनता को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा से जनता को लाभ पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी साथ ही साथ अपने लोगो के साथ आज से पार्टी हित मे पार्टी के लिए जी जान से कार्य करेंगे।।