उन्नाव:- विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया!!


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
आज विधानसभा क्षेत्र बांगरमऊ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भिखारीपुर पतसिया एवं सिरधरपुर एहतमाली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार गंज मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख पति विवेक सिंह पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत संकल्प विकास यात्रा में आई एलईडी वाहन द्वारा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को चलचित्र के माध्यम से उपस्थित ग्रामीण एवं किसान भाइयों को दिखाकर सभी को विकसित भारत की शपथ दिलाई गई।
विधायक श्रीकान्त कटियार ने सम्बोधित करते हुए कहा आज सरकार आपके द्वार आई है आप लोगो की जो भी समस्याएं है सबका निस्तारण यही होगा इसीलिए सभी विभागों के सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी आए हैं। सरकार ने तय किया है कि गांव के लोगो को तहसील ब्लाक के चक्कर न लगाने पड़े इसीलिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन में सभी ऑनलाइन काम सीएससी के द्वारा हो रहे हैं।

घरौनी के माध्यम से आप सभी लोगो को आपके घर का मालिकाना हक दिलाने का काम चल रहा है।देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो विकसित भारत का सपना देखा है वह उसी दिशा में काम कर रहे हैं।आज भ्रष्टाचारियों और माफियाओं की जगह जेल में है। यह सरकार गरीबों की है वंचितों को है शोषितों की है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से देश के 10 करोड़ से अधिक लोगो को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत कटियार ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार,जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित,गंज मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख पति विवेक सिंह पटेल,जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल,जिला प्रमुख गिरीश वर्मा,मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सिंह,प्रमेश चौधरी,प्रधान रामसच्चे निषाद,सुरेश निषाद सहित ग्राम वासी उपस्थित रहें।