उन्नाव:- मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने अपने गले पर मारा ब्लेड, थानाध्यक्ष बोले- घटना की जानकारी नहीं।।


उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…
उन्नाव जिले के सोनिक क्षेत्र में पत्नी के मायके से न आने से नाराज पति ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। खून अधिक बहने से वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे बिछिया सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दही थाना क्षेत्र के ओरहर गांव निवासी दिनेश कुमार गौतम (30) ने गांव में ही रहने वाली पूजा से प्रेम विवाह किया था। पति से विवाद के बाद पूजा छह दिन पहले मायके चली गई। दिनेश पत्नी को लेने पहुंचा, लेकिन वह नहीं आई। कई बार फोन किया, मगर बात नहीं बनी। सोमवार को उसने ब्लेड से अपने गले पर हमला कर लिया। चचेरी बहन विजयलक्ष्मी ने उसे बिछिया सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बता दें कि युवक की एक आठ साल की बेटी गुड़िया है।दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम को जानकारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल से भी जानकारी की जा रही है।