उन्नाव:- पत्रकार सुरक्षा महासमिति के द्वारा 77वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य पर झंडारोहण कर पत्रकार_सम्मान_समारोह का आयोजन किया गया।।


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
देश का राष्ट्रीय महापर्व पर आज पूरा देश 15 अगस्त 2023 का 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है आप सभी देश एवं प्रदेश एवं जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं आज उन्नाव जनपद, गहरा के आकाश ढाबा पर एक विशाल पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें अवध की आवाज ब्यूरो चीफ उन्नाव एवं पत्रकार सुरक्षा माहा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुड्डू मिश्रा जी के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया जिसमें उन्नाव कानपुर जनपद के सभी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे एवं सभी पत्रकार मित्रों का सम्मान डायरी पेन, घड़ी, एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पंडित श्री चंद्रशेखर आजाद जी के जन्मस्थली बदरका में पहुंचकर श्री आजाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री संतोष तिवारी, अनुराग त्रिवेदी, कुलदीप त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, मोनू सिंह, शिवशंकर प्रजापति, प्रेम पारस, केडी पाजेपेई, अनुज तिवारी, सचिदानंद तिवारी, बलवीर सिंह यादव, दानिश खान, सूरज मिश्रा, सुशील शुक्ला, अजहर पठान, शाहिद अहमद, और बहुत माननीय गण उन्नाव एवं कानपुर से आए हुए सभी सम्मानित पत्रकार बंधु लोगों का हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।

वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी विधानभवन के ऊपर पुष्पवर्षा की गई और CM योगी ने राजधानी में ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में कहा- हमारा देश भी दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ेगा, भारत फिर से एक बार विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा, 2047 तक भारत आत्मनिर्भर बनेगा और विकसित राष्ट्र के सपना साकार होगा !!

