Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- चोरी के सामान व अवैध तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

थाना गंगाघाट, पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को चोरी के सामान (एक जेन्ट्स अंगूठी पीली धातु,एक हाथ फूल सफेद धातु, एक अदद टुल्लू पम्प, दो जोडी बिछिया सफेद धातु, दो नाक की कील पीली धातु व 2500 रु0 नकद) एवं एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण-

आज दिनांक 07.04.2023 को उ0नि0 श्री रविशंकर मिश्रा मय हमराह फोर्स द्वारा आजाद नगर पानी टंकी के पास से थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 573/2022 धारा 457/380 भादवि, मु0अ0सं0 46/2023 धारा 457/380 भादवि व मु0अ0सं0 48/2023 धारा 457/380 भादवि मे वांछित अभियुक्तगण 1.दीपक उर्फ ठेकेदार पुत्र लक्ष्मीनरायन निवासी आजाद नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव 2.सचिन पुत्र सुनील निवासी आजाद नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को कब्जे से चोरी की एक जेन्ट्स अंगूठी पीली धातु, एक हाथ फूल सफेद धातु, एक अदद टुल्लू पम्प, दो जोडी बिछिया सफेद धातु, दो नाक की कील पीली धातु व 2500 रु0 नकद एवं एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस (अभियुक्त दीपक उपरोक्त के कब्जे से) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.दीपक उर्फ ठेकेदार पुत्र लक्ष्मीनरायन निवासी आजाद नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव

2.सचिन पुत्र सुनील निवासी आजाद नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव ।।

बरामदगी का विवरण-

एक जेन्ट्स अंगूठी पीली धातु, एक हाथ फूल सफेद धातु,एक अदद टुल्लू पम्प, दो जोडी बिछिया सफेद धातु, दो नाक की कील पीली धातु 2500 रु0 नकद एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त दीपक उपरोक्त-

मु0अ0सं0 62/2019 धारा 379/411 भादवि थाना अचलगंज, उन्नाव।।

मु0अ0सं0 550/2021 धारा 143/147/323/504/506 भादवि व 3(1)दध एससी एसटी एक्ट मु0अ0सं0 573/2022 धारा 457/380 भादवि थाना गंगाघाट, उन्नाव ।।

मु0अ0सं0 46/2023 धारा 457/380 भादवि थाना गंगाघाट, उन्नाव मु0अ0सं0 48/2023 धारा 457/380 भादवि थाना गंगाघाट, उन्नाव।।

मु0अ0सं0 181/2023 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना गंगाघाट, उन्नाव।।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सचिन उपरोक्त-

मु0अ0सं0 179/2020 धारा 188/269/270 भादवि व 13 जुआ अधिनियम अचलगंज, उन्नाव मु0अ0सं0 573/2022 धारा 457/380 भादवि थाना गंगाघाट, उन्नाव मु0अ0सं0 46/2023 धारा 457/380 भादवि थाना गंगाघाट, उन्नाव मु0अ0सं0 48/2023 धारा 457/380 भादवि थाना गंगाघाट, उन्नाव

पुलिस टीम

1. उ0नि0 रविशंकर मिश्रा

2. हे0का0 सतीश कुमार राय

3. का0 रजत कुमार

4. का0 अरुण कुमार

5. का0 कमलेश पाल

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!