Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने निकाय चुनावों के बारे में दिए आवश्यक दिशा निर्देश।।

उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…

आज बांगरमऊ तहसील सभागार में नगर निकाय चुनाव की गणना को लेकर उप जिलाधिकारी ने बांगरमऊ ने नगर पालिका परिषद बांगरमऊ एवं नगर पंचायत फतेहपुर 84 एवं नगर पंचायत गंज मुरादाबाद के समस्त अध्यक्ष एवं सदस्य पद प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उप जिला अधिकारी बांगरमऊ ने कहा कि चुनाव की गणना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संडीला रोड पर मतों की गणना सुबह 08 बजे चालू की जायेगी बांगरमऊ तथा फतेहपुर चौरासी तथा गंज मुरादाबाद के एजेंटों को तथा प्रत्याशियों को पास उनके आर ओ तथा ए आर ओ निर्गत करेंगे।

उन्होंने कहा की गणना स्थल पर जो भी प्रत्याशी सीसीटीवी लगे हैं अगर देखना चाहते हैं तो वह उनको वह देख सकता है। नगर पालिका परिषद बांगरमऊ में बांगरमऊ गणना टेबल 10, तथा फतेहपुर 84 नगर पंचायत में टेबल 02, तथा नगर पंचायत गंज मुरादाबाद में गणना टेबल 02 पर मतों की गिनती कराई जाएगी।

उन्होने बताया कि गणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराई जाएगी, इस मौके पर तहसीलदार बांगरमऊ दिलीप कुमार अधिशासी अधिकारी बांगरमऊ अधिशासी अधिकारी गंज मुरादाबाद एवं अधिशासी अधिकारी फतेहपुर 84 तथा सभी आरो और ए आर ओ और नगर पालिका परिषद बांगरमऊ तथा नगर पंचायत गंज मुरादाबाद और नगर पंचायत फतेहपुर 84 के अध्यक्ष पद प्रत्याशी एवं सदस्य पद के प्रत्याशी मौजूद रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!