Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- आबकारी विभाग व थाना बिहार की संयुक्त कार्यवाही 40 लीटर कच्ची सराब के साथ दो को किया गिरफ्तार।।

उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…

जनपद उन्नाव थाना बिहार नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रदीप कुमार मौर्य आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5, बीघापुर, मय हमराह व स्थानीय पुलिस स्टाफ थाना बिहार के साथ तहसील बीघापुर के अंतर्गत ग्राम सहिला मवैया थाना बिहार में मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1महिला व 1पुरुष को किया गिरफ्तार किया है।

बताते चले अनुपमा पत्नी गुड्डू निवास सहिला मवैया थाना- बिहार व विजय कुमार पुत्र मुन्नू रावत निवासी- बिहार थाना बिहार को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!