अमृतलाल सिंह पर बड़े एक्शन की तैयारी, लग सकता है NSA; अलर्ट पर अर्धसैनिक बल की कंपनियां।।


‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब सरकार बड़े एक्शन की तैयारी में है। अमृतपाल पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जा सकता है।
एनएसए कानून का मतलब है कि किसी को भी 12 महीने तक गिरफ्तार रखा जा सकता है या फिर इस कानून के तहत 3-3 महीने के लिए गिरफ्तारी हो सकती है। अगर प्रशासन को लगता है कि उक्त शख्स की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है तो उस पर एनएसए कानून लगाया जा सकता है। पंजाब में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है।
गृह मंत्रालय लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में है। वहीं, मोहाली में करीब 150 निहंगों का जत्था अमृतपाल के समर्थन में नारे लगाते हुए गुरुद्वारा सिंह शहीदां के लिए रवाना हो गया। सूचना है कि वे एयरपोर्ट रोड जाम कर सकते हैं। वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।